तकबीर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक मुसलमान अपने हाथ उठाकर प्राथना में तकबीर पढ़ता हुआ।
अरबी
الله أَكْبَر
लिप्यंतरण
अल्लाहू अकबर
अनुवाद
ईश्वर महान(तम) है

तकबीर (تَكْبِير), वाक्यांश अल्लाहु अकबर (ٱللَّٰهُ أَكْبَرُ) (अरबी, उर्दू, फ़ारसी : ٱللَّٰهُ أَكْبَرُ) का अरबी नाम है, जिसका हिन्दी अनुवाद आम तौर पर "अल्लाह सबसे महान है", या "अल्लाह महान है" होता है। यह एक आम इस्लामी अरबी अभिव्यक्ति है, जिसे विश्वास की एक अनौपचारिक अभिव्यक्ति या फिर औपचारिक घोषणा दोनो में समान रूप में प्रयोग किया जाता है। इस्लामी धार्मिक दृष्टिकोण में यह एक नारा भी है। जिसका अर्थ अल्लाह बहुत बडा है। नारे के रूप में इसे "नारा ए तकबीर" भी कहा जाता है।

उपयोग[संपादित करें]

तकबीर का उपयोग, अज़ान और नमाज़ में होता है।

इस तकबीर को कई इस्लामी या मुस्लिम देश अपने ध्वज में भी उपयोग करते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]